ललितपुर: जुलूस देखने गए 14 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना, परिजनों ने सदर कोतवाली में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया
घुसयाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। उत्तम पुत्र सुरेश कुशवाहा निवासी घुसयाना,घर से जुलूस देखने के लिए बाजार निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, गुमशुदा का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल,किसी को जानकारी मिलने पर परिजनों को जानकारी देने की अपील की।