पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में कलयुगी बहू ने बुजुर्ग सास के साथ की मारपीट, सास ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी भागवती पत्नी रामभरोसे ने अपनी बड़ी बहू पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे महिला ने कोतवाली पहुंचकर की शिकायत में बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसकी बड़ी बहू आए दिन झगड़ा करती है। आरोप है कि गुरुवार सुबह कहासुनी के दौरान बहू ने सास की पिटाई कर दी।