फतेेहपुर: सड़क पार करते समय हादसा, लालपुर निवासी 9 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लालपुर निवासी संजय कुमार का 9 वर्षीय बेटा सौरभ, जो बुधियापुर के प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ता है, स्कूल से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। सड़क पार करते वक्त बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।