हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र की रोही जोरावरपुरा स्थित नशा मुक्ति केन्द्र से भागा युवक, पीछा करने पर सेमनाले में लगाई छलांग, हुई मौत
टाउन थाना क्षेत्र की रोही जोरावरपुरा स्थित एक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र से भागे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने केन्द्र संचालक व केयरटेकरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।