छतरपुर नगर: अंजू रैकवार को 2 घंटे में मिली अनुकंपा नियुक्ति, कलेक्टर ने दिया नियुक्ति पत्र, मिली बड़ी राहत
छतरपुर में जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आवेदिका अंजू रैकवार को बड़ी राहत मिली। पति स्व. धनीराम रैकवार के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही अंजू ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया था।जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने मामले को आज 29 अप्रैल सुबह करीब 11:00 बजे संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में तत्काल प्रक्रिया शुरू कराई।