रूड़की: नागल गांव से पुलिस ने 3 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी किए गए तीन वाहन किए बरामद
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगह से तीन वाहन चोरी करने वाले पंजाब निवासी तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।जिनके पास से चोरी किए गए तीन वाहन बरामद कर लिए गए हैं। दरअसल अलग-अलग जगह से अज्ञात चोरों के द्वारा तीन वाहन चोरी किए गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने नागल गांव से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।