रूड़की: रुड़की पहुंचे पाकिस्तानी जायरीन,पिरान कलियर में कांग्रेस विधायक ने किया जोरदार स्वागत
रुड़की के पिरान कलियर में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले में शामिल होने के लिए 81 पाकिस्तानी जायरीन आज रुड़की पहुंच गए हैं। जिसके बाद सभी जायरीन पिरान कलियर पहुंचे। जहां पर कलियर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया है। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा है।