रूड़की: रामनगर में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री ने एक कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन,जल्द होगी निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी
रामनगर में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री के द्वारा एक कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया है। दरअसल उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल आज रुड़की पहुंचे थे। जिन्होंने रामनगर पहुंचकर एक कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया है। इस मौके पर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। जिसकी सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है।