धनौरा: गजरौला में थाने से 200 मीटर दूर मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरी, वारदात CCTV में कैद
गजरौला में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी। गजरौला थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये के महंगे मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।