सिकंंदराबाद: सद्दीकनगर मोहल्ला में कबाड़ से भरे प्लाट में मिला मानव कंकाल, फैली सनसनी
शनिवार की रात सद्दीकनगर मोहल्ला में कबाड़ से भरे प्लॉट में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। कार्रवाई करते हुए कंकाल को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि कंकाल करीब एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।