स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में होली के दिन हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में होली के दिन हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को कटनी पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।