गिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने स्नेहदीप वृद्धाश्रम में फल और मिठाई वितरित किए
सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों का दल रविवार को 12 बजे बस स्टैंड रोड स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम पहुंचा और सभी वृद्ध जनों को फल,मिठाई आदि का वितरण किया गया।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सह अध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह ने कहा कि वृद्धों की सेवा अर्थात अपने माता-पिता की सेवा सभी लोगों को करनी चाहिए ।।