मदनपुर: हाजीपुर में जमीनी विवाद के मामले में मारपीट के आरोपी को भेजा गया जेल
मदनपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर में पिछले दिनो जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें निप्पु यादव नामजद अभियुक्त बनाया गया था। तब से वह फरार चल रहा था। एस आई रुपा कुमारी सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर निप्पू यादव को धर पकड़ा गया है।जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।