जशपुर: 39.76 करोड़ की लागत से बन रही बागबहार-कोतबा सड़क, 10 किमी चौड़ीकरण और 6 पुलियों का निर्माण हुआ पूरा
जशपुर जिले के बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य तेजी से जारी है। राज्य शासन द्वारा 39.76 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार प्रगति पर है। गुरुवार की शाम पांच बजे जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के अनुसार अब तक करीब 10 किलोमीटर मार्ग में सबग्रेड