बंडा: निराश्रित गौवंश के लिए जीव दया संगठन ने नगर में विभिन्न स्थलों पर पानी की टंकियां रखीं
Banda, Sagar | Apr 18, 2026 इस समय गर्मी का प्रभाव तेज हो गया है। जिसको लेकर हर वर्ष की तरह जीव दया संगठन द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों में निराश्रित गौ वंश के लिए पानी की टंकिया रखवाई जा रही हैं। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे एस डी ओ पी निवास के बाहर भी पानी की टंकी रखी गई। इस दौरान एस डी ओ पी प्रदीप बाल्मीकि भी उपस्थित थे।