वाराणसी में धूमधाम से मनाई गई होली
Sadar, Varanasi | Mar 25, 2024 काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ को गुलाल लगाने के साथ ही होली की शुरूआत हो चुकी है। शिव नगरी काशी के साथ ही पूर्वांचल में होली की धूम मच रही है। क्या शहर, क्या गांव सब एक ही तरह रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। सुबह से ही डीजे की धुन पर डांस करने वालों की टोलियां सक्रिय हो गई। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कोई पिचकारी से रंग छोड़ रहा है तो कोई रंग वाले बैलून