बहराइच: नौरय्या गल्लामंडी निवासी पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय में पेट्रोल पंप कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत नौरय्या गल्ला मंडी निवासी पीड़ित शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान जानकारी देते हुए पीड़ित नईम ने बताया कि गल्ला मंडी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर जब वह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने गए तो उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने पेट्रोल पंप पर अनियमित के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने शिकायती पत्र देकर की है।