बेरमो: फुसरो में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर चर्चा
Bermo, Bokaro | May 16, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत फुसरो में आज शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के फुसरो आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। गिरिडीह जाने के क्रम में वे बेरमो के करगली बाजार स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह के आवासीय कार्यालय पहुँचीं, जहाँ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह।