शाजापुर: शाजापुर में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी करते 4 उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी ने पकड़ा, बनाया पंचनामा
शाजापुर में बिजली कंपनी द्वारा शिकायत मिलने पर स्मार्ट मीटर से विद्युत चोरी करते हुए चार उपभोक्ताओं को पकड़ा है। बिजली कंपनी ने धारा 135 के तहत पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजा है। स्मार्ट मीटर में बायपास कर डायरेक्टर बिजली चलाई जा रही थी, इसके अलावा मीटर को अंदर से खोलकर टेपरिंग की गई। स्मार्ट मीटर के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है।