शाजापुर: लालघाटी थाना पुलिस ने ग्राम टांडा रोड से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
लालघाटी थाना पुलिस ने ग्राम टांडा रोड पर से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पड़कर शराब जप्त की है। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। लालघाटी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नानूराम को अवैध शराब के साथ पड़कर शराब जप्त की गई। नानूराम के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।