लोयोला विद्यालय, लाल बंगला में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय निर्वाचन दिवस लोयोला विद्यालय लाल बंगला चरही के परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय निर्वाचन दिवस जागरूकता और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से परिचित कराना तथा उन्हें मतदान के महत्व के प्रति जागरूक बनाना था।