विकासखंड रमियाबेहड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत हौकाना मटेरा के रानी पुरवा गांव में नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है। वही नाबालिक बच्चों से भी मजदूरी कराई जा रही है जो कानून अपराध है।