बांधवगढ़: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत उमरिया जिले में 19966 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल
जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि जिले में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरो को साक्षर बनाने हेतु मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा 619 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई । परीक्षा में 25413 का लक्ष्य राज्य से नियत किया गया था, जिसके विरूध्द 19966 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए ।