बांधवगढ़: ग्राम घोघरी में महिला की हत्या के मामले में परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ उमरिया में CM के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
उमरिया में आज कलेक्ट्रेट पहुँच कर मृतिका शालिनी गौतम के मायके पक्ष के परिजनों ने सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।दरअसल 16 सितंबर 2024 को ग्राम घोघरी में शालिनी गौतम की जली हुई लाश मिली थी ।इस मामले में चंदिया पुलिस ने ससुर रामकिशोर गौतम,सास निर्मला गौतम,पति श्रीकांत गौतम,ननद रजनी एवम ननदोई खेमराज को आरोपी बनाया है,जो सभी फरार चल रहे है ।