बांधवगढ़: पालीटेक्निक उमरिया में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न
उमरिया जिले में स्वच्छता पखवाडे का संचालन किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पालीटेक्निक उमरिया में छात्र छात्राओ, शिक्षकों ने मिलकर परिसर की साफ सफाई की एवं स्वच्छता का संदेश दिया । इस दौरान परिसर से निकले कचरे का यथा स्थाएन पर निपटान किया गया । इस अवसर पर पालीटेक्निक के प्राचार्य सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।