मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के समदा आहर के पास से जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार देर शाम रात अपहरण हुआ था और रविवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से युवक का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद पलामू एसपी कपिल चौधरी खुद दोपहर 12 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले में छानबीन की है।