मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व से आया रोमांचक वीडियो, घने जंगलों में दो बाघों की लड़ाई हुई वायरल
Mandla, Mandla | Apr 17, 2026 कान्हा टाइगर रिजर्व से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें घने जंगलों के बीच दो बाघों के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, शुक्रवार को सुबह 11 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।