पुष्पराजगढ़: अमरकंटक थाने में जब्त वाहनों में भीषण आग, दर्जनों वाहन जलकर खाक
अमरकंटक थाना परिसर में खड़े जब्त वाहनों में मंगलवार 4 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दर्जनों चार पहिया व दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। थाना परिसर से लगे जंगल क्षेत्र में सूखे पत्तों में पहले आग लगी थी। तेज हवा के कारण यह आग धीरे-धीरे थाना परिसर तक पहुंच गई, जिससे दर्जनों वाहन जलकर खाक हो गए।