हाथरस: गांव उतरा के पास तेज गति से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, भाई-बहन घायल, बहन को जिला अस्पताल किया रेफर
सासनी के गांव उतरा के पास शुक्रवार दोपहर 3:30 के लगभग तेज गति से चल रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई इस दुर्घटना में भाई बहन घायल हो गए दुर्घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और दोनो को अस्पताल पहुँचाया गया बहन की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी से हाथरस के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिसका डॉक्टरो द्वारा इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है