अमृत हरित महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार 11 बजे से सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभा कक्ष में संभाग स्तरीय शहरी पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आने वाले सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत बहुत सारे लोग उज्जैन में आएंगे ऐसे में शहरी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर पौधारोपण किए जाने से निश्चित रूप से यहां हरियाली