सांगानेर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की
प्रदेश भर में डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अंबेडकर सर्किल पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर टीकाराम जूली ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।