हंडिया: प्रयागराज में टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास को किया गया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट से टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने हंडिया थाना पुलिस की मदद से उन्हें हंडिया टोल प्लाजा के पास से हिरासत में लिया।बताया जा रहा है कि खोकन दास के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। रविवार 03 बजे जानकारी सामने आई।