नकुड: पाड़ली रोड से पुलिस ने अभियुक्त को 144 ग्राम चरस सहित किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम कासमपुर निवासी अफजाल पुत्र मनसब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 144 ग्राम अवैध चरस बरामद की। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय मे पेश किया है