सहजनवा: ग्राम पंचायत भेउसा में बन रही आरसीसी सड़क की दीवार मनबढ़ों ने तोड़ी, प्रधान ने पुलिस से की शिकायत
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भेउसा ग्राम पंचायत में बन रही आरसीसी सड़क के किनारे की दीवाल को बीती रात कुछ मनबढो ने क्षतिग्रस्त कर दिया । शुक्रवार सुबह मजदूर उस सड़क पर कार्य करने गए तो दीवाल टूटी देख ग्राम प्रधान रूक्मिणी देवी को सूचित किया । जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रधान रुक्मणि देवी ने इसकी सूचना सोनबरसा चौकी प्रभारी राहुल दूबे को दी ।