सहजनवा: स्कूल व अस्पताल के संस्थागत गतिविधियों के लिए गीडा देगा जमीन
औद्योगिक व्यावसायिक एवं आवासीय भूखंडों के बाद गीडा अब स्कूल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए भी जमीन उपलब्ध कराएगा । विभिन्न तकनीकी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए शुरू में जमीन दी गई थी और यह संस्थान संचालित भी हो रहे हैं लंबे समय बाद एक बार फिर गीडा की ओर से संस्थागत गतिविधियों के लिए भूखंड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है ।