सहजनवा: पाली ब्लॉक में ढाई करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य, बैठक में मिली मंजूरी
पाली ब्लॉक के गावों में जल्द ही विकास को पंख लगेगा । क्षेत्र पंचायत की बैठक में ढाई करोड़ रुपय के विकास कार्यों को कराए जाने पर मुहर लगी । साथ ही पूर्व के कार्यों को सार्वजनिक करने के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भी समस्याओं को सुना गया और निस्तारण का आश्वासन दिया गया ।