डिंडौरी: ढोंढा में आत्मा परियोजना अंतर्गत कृषि सखी व कृषक भाइयों को भ्रमण करा जैविक खेती का दिया गया प्रशिक्षण
नर्मदांचल गौ सेवा समिति ढोंढा में आत्मा परियोजना अंतर्गत कृषि सखी और किसान भाइयों को शनिवार दोपहर 3:00 जैविक फार्महाउस का भ्रमण कराकर जैविक खेती से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई प्रशिक्षण के दौरान बायोगैस गैस सहित जीव अमृत यूनिट के प्रयोगिक सामग्री के बारे में बताया गया । जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू ने किसान भाइयों को प्रशिक्षण दिया।