कोरबा: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, वाहन और ऑटो जलकर खाक, घर के आंगन में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आईं
Korba, Korba | May 2, 2026 कोरबा में मानिकपुर चौकी इलाके के मानिकपुर बस्ती मुख्य मार्ग पर एक मकान के आंगन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में आंगन में खड़ी एक ऑटो और एक दुपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।शॉर्ट सर्किट के बाद आग तेजी से फैली। घर के अंदर मौजूद लोगों को शुरुआत में आग लगने का पता नहीं चला। जैसे ही आग बढ़ने लगी, घर में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।