अररिया: अररिया में एलपीजी आपूर्ति सुचारू, जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा, 11526 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध
Araria, Araria | May 3, 2026 जिले में एलपीजी गैस की सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। वर्तमान में जिले में कुल 11,526 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो। जिला प्रशासन ने आमजन को घर-द्वार पर गैस उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की है।