शाहपुर: शाहपुर के बरेठा घाट पर ट्रक खराब होने से लगा लंबा जाम, करीब 1 घंटे तक फंसे रहे वाहन चालक,
Shahpur, Betul | Jul 8, 2026 बुधवार को शाहपुर के बरेठा घाट पर एक ट्रक खराब हो जाने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। ट्रक के बीच सड़क पर खराब होने से घाट मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान घाट से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।