दमोह: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेसियों ने बैंक चौराहा पर दिया धरना, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
Damoh, Damoh | Jun 10, 2026 दमोह राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी दमोह ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पास उपवास और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्ष मानक पटेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और संविधान की भावना को आहत करने का आरोप लगाया।