चौगाईं: चौंगाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, तीन लोगों पर नामजद एफआईआर हुई दर्ज
Chaugain, Buxar | Jan 29, 2024 चौंगाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी होने की मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर एक पक्ष के धीरेन्द्र सिंह ने गांव के ही तीन लोग सोनू सिंह, गोल्डेन सिंह एवं बब्लू सिंह पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। इस संबंध में मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने बताया कि जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी को लेकर तीन लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।