एटा: संदिग्ध परिस्थितियों में गांव चंदन नगला के समीप खाली प्लॉट में मिला व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत चंदन नगला गांव के समीप खाली प्लॉट में रविवार की दोपहर मृत अवस्था में 50 वर्षीय व्यक्ति हेमराज निवासी जनपद हाथरस वर्तमान निवासी शिवम फार्म हाउस चंदन नगला का शव देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और मृतक की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।