बिंदकी: चौडगरा कस्बे के पावर हाउस के समीप डंपर की टक्कर से फैक्ट्री कर्मचारी की दर्दनाक मौत, 200 मीटर तक घसीटा गया
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत चौडगरा कस्बे के पावर हाउस के समीप सोमवार को दिन में करीब 1:30 बजे डंपर की टक्कर से फैक्ट्री कर्मचारी श्याम किशोर उर्फ श्यामू उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र लाला सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह कछवाह निवासी साईं रोड कस्बा चौडगरा थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर की दर्दनाक मौत हो गई। डंपर चालक ने युवक को लगभग 200 मीटर तक घसीटा।