चूरू: चूरू के एसडीएम धीरज झाझड़िया ने अटल जन सेवा शिविर में सुने आमजन के 12 परिवाद, 7 का मौके पर ही निस्तारण किया
Churu, Churu | Jun 11, 2026 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार चूरू एसडीएम धीरज झाझड़िया ने चूरू पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ अटल जन सेवा शिविर आयोजित कर परिवादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।