गोला: सरयू नदी में एक सप्ताह में दूसरा शव मिला, बेलघाट में युवक की पहचान, दूसरा शव अज्ञात
Gola, Gorakhpur | May 17, 2026 गोरखपुर जनपद के बेलघाट स्थित सरयू नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान टिकुलिया डाड़ निवासी नबी मोहम्मद पुत्र बिस्मिल्लाह के रूप में हुई, जो पिछले चार-पांच दिनों से लापता था।