कोटड़ी: मोटरा का झोपड़ा व इटावा सहित गांवों में कोटडी की पुलिस चौपाल का आयोजन
Kotri, Bhilwara | Apr 25, 2026 कोटड़ी थाना क्षेत्र में बढ़ती रात्रिकालीन चोरियों और आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर मीणा ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे मोटरा का झोपड़ा, इटावा सहित आसपास के गांवों में पुलिस टीम के साथ चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने, घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने