चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान को देखते हुए मुस्लिम युवा संगठन नवलगढ़ एवं एसएफआई नवलगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। युवाओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए।