ललितपुर: विनेका तोरन निवासी ग्रामीणों का आरोप नामजद व्यक्ति द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध तरीके से किया जा रहा निर्माण कार्य
ग्राम भडरा के मजरा विनेका तोरन निवासी ग्रामीणों ने DM को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में ग्राम सभा की भूमि पर एक नामजद व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जबकि उक्त भूमि स्कूल के निर्माण के लिए प्रस्तावित है। उन्होंने उक्त के संबंध में DM से कार्यवाही करते हुए तत्काल निर्माण कार्य को रोके जाने की मांग की।