अकबरपुर: बारिश बनी काल, कच्ची दीवार गिरने से महिला की हुई मौत
12:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के ओरैया गांव में मंगलवार की रात तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी बबलु मिस्त्री की मां ललिता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि लगातार हो रही बारिश के कारण कच्ची दीवार काफी कमजोर हो गई थी।